BHEL Supervisors Recruitments
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में सुपरवाइजर पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
BHEL Supervisor Recruitment बीएचईएल सुपरवाइजर भर्ती
BHEL Supervisor Recruitment भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
यह नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी हुआ है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सुपरवाइजर ट्रेनी के 75 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की डायरेक्ट लिंक पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दी गई हैं।
भर्ती के बारे में विस्तृत एवं डिटेल जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही हैं।
Important Dates of Application Form
सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जा रहे हैं।
आवेदन फॉर्म 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2023 तक भरे जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना आवेदन फॉर्म सम्पूर्ण कर लें।
क्योंकि निर्धारित समय सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार का आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
Age Limit
सुपरवाइजर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
आयु की गणना 1 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
इसलिए अभ्यर्थी आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ किसी बोर्ड कक्षा की अंकतालिका या जन्म प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करें।
Education Qualification
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र से डिप्लोमा पास निर्धारित किया गया हैं।
डिप्लोमा में कम से कम 65% अंक जबकि एससी, एसटी के लिए 60% अंक होना आवश्यक है।
इंजीनियरिंग डिप्लोमा सिविल या मैकेनिकल ट्रैंड में किया हुआ होना चाहिए।
इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उपलब्ध करवा दी गई हैं।
Application Form Fees
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क निम्न प्रकार से रखी गई है :-
General/ OBC/ EWS :- ₹795
SC/ ST/ PWD एवं Ex Service man :- ₹295
आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे :-
- अभ्यर्थी सबसे पहले भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद करियर के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- वहां पर BHEL Supervisor Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को स्टेप बाय स्टेप चेक करें।
- इसके पश्चात ऑनलाइन अप्लाई करना है।
- सम्पूर्ण दस्तावेज संबंधित जानकारी अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सम्पूर्ण तरीके से भर लेने के पश्चात सबमिट करें।
- एवं आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल कर रखें।
Important Links
Official Website:-Click Here
Official Notification:-Click Here
Apply Online:-Click Here
Team Rajtoday:-Click Here