अगर आप Indian Navy में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। Indian Navy SSR MR Recruitment 2025 के तहत 10वीं और 12वीं पास अविवाहित युवक और युवतियों से Navy में Agniveer MR और SSR पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
- MR (Matric Recruit) के लिए 10वीं पास
- SSR (Senior Secondary Recruit) के लिए 12वीं (Maths + Physics) या इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 29 मार्च 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 है। परीक्षा मई 2025 में होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता
- MR पद: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं पास
- SSR पद:
- 12वीं (गणित और भौतिकी के साथ) में 50% अंक
- या किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
जो छात्र 2024–25 में 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा (Batch-wise)
आपका जन्म नीचे दी गई तारीखों के बीच होना चाहिए:
- 02/2025 बैच: 1 सितम्बर 2004 – 29 फरवरी 2008
- 01/2026 बैच: 1 फरवरी 2005 – 31 जुलाई 2008
- 02/2026 बैच: 1 जुलाई 2005 – 31 दिसम्बर 2008
Indian Navy SSR MR Recruitment 2025 में चयन कैसे होगा?
चयन INET परीक्षा और फिजिकल फिटनेस के आधार पर होगा। इसके बाद मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
परीक्षा पैटर्न
SSR (12वीं पास) के लिए:
- कुल 100 प्रश्न (1 घंटे) – English, Science, Maths, General Awareness
MR (10वीं पास) के लिए:
- कुल 50 प्रश्न (30 मिनट) – Science & Maths, General Awareness
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
फिजिकल टेस्ट मानदंड
दौड़ | उठक बैठक | पुश-अप | सिट-अप | |
---|---|---|---|---|
पुरुष | 1.6 KM – 6.5 मिनट | 20 | 15 | 15 |
महिला | 1.6 KM – 8 मिनट | 15 | 10 | 10 |
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
- सभी वर्गों के लिए शुल्क: ₹550 + 18% GST
- भुगतान माध्यम: UPI, Net Banking, Credit/Debit Card
कैसे करें आवेदन?
- joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
- फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करें
- आवेदन सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें
नौकरी में क्या मिलेगा?
- हर महीने ₹30,000 से ₹40,000 तक सैलरी
- 4 साल के बाद ₹11 लाख से अधिक का सेवा निधि पैकेज
- सेवा के दौरान ₹48 लाख तक का जीवन बीमा
- बेहतर प्रदर्शन पर 25% युवाओं को रेगुलर नौसेना में मौका
कब होगा ट्रेनिंग और जॉइनिंग?
- 02/2025 बैच – ट्रेनिंग शुरू: सितम्बर 2025
- 01/2026 बैच – ट्रेनिंग शुरू: फरवरी 2026
- 02/2026 बैच – ट्रेनिंग शुरू: जुलाई 2026
ट्रेनिंग स्थल: INS Chilka, Odisha
Indian Navy SSR MR Recruitment 2025 Important Links
चेक करें | जानकारी |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अप्रैल 2025 |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | SSR Notice, MR Notice |
ऑनलाइन आवेदन | यहां क्लिक करें |
सबसे नई नौकरियां यहां देखें | यहां क्लिक करें |